अमेजन Echo भारत में इस साल होगा लॉन्च, 3 देशी भारतीय भाषाओं को करेगा सपोर्ट

आप जल्द ही अमेजन वॉयस-असिस्टेंट एलेक्सा से बोलकर अपनी टेक्सी बुक करने के साथ अपना पसंदीदा म्यूजिक भी बदल पाएंगे। अमेजन इस वर्ष के अंत तक अपने Echo स्पीकर में एलेक्सा वॉयस सर्विस (AVS)को पेश करने की योजना बना रहा है। इस बात की जानकारी कंपनी के प्लान से अवगत दो लोगों ने दी है। अमेजन ने नवंबर 2015 में ‘अमेजन इको’ पेश किया था।

अमेजन Echo स्पीकर शुरू में अंग्रेजी इंटरफेस के साथ लॉन्च किया जाएगा और बाद में मराठी, तमिल और हिंदी सहित क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं के आदेशों का जवाब देने के लिए अपडेट किया जाएगा। वहीं, बहुभाषी इंटरफेस विकसित करने के लिए अमेजन की चेन्रई में विकसित किया जा रहा है। Echo में मौजूद होने वाला एलेक्सा गूगल असिस्टेंट की तरह ही काम करेगा। इसकी मदद से यूजर्स घर बैठे अपनी घरेलू काम या टैक्सी भी बुक कर पाएंगे।

 

read more- BGR