अयोध्या में रामजन्मभूमि कैंपस के नो फ्लाईंग जोन में किसने घुसाया हेलीकॉप्टर, योगी सरकार ने बैठाई जांच

लखनऊः  अयोध्या में उस समय हड़कंप मच गया, जब रामजन्म भूमि परिसर के ऊपर काले रंग के हेलीकॉप्टर मंडराता दिखा। नो फ्लाई जोन में रखे गए विवादित परिसर में घुसे इस हेलीकॉप्टर को देखकर प्रशासन के होश उड़ गए। वहीं योगी सरकार ने जांच बैठा दी है।

फैल गई डर

अयोध्या के ऊपर काफी नजदीक से हेलीकॉप्टर गुजरा तो स्थानीय निवासी भी कुछ समझ नहीं पाए। परिसर में तैनान सुरक्षा कर्मियों को जब तेज आवाज सुनाई दी और उन्होंने ऊपर हेलीकॉप्टर देखा तो आनन-फानन में इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। जानकारी होने पर आलाअफसरों के होश उड़ गए। हेलीकॉप्टर लगभग 8 बजकर 45 मिनट पर फैजाबाद की तरफ से आया और विवादित परिसर पर मंडराता हुआ आगे निकल गया।

नो फ्लाई जोन में है विवादित परिसर

गौरतलब है कि राम जन्मभूमि को लेकर चल रहे विवाद को देखते हुए इसे नो फ्लाई जोन में रखा गया है। साथ ही परिसर में हमेशा कड़ी सुरक्षा भी लगाई गई है। ऐसे में इधर न से किसी भी प्रकार की हवाई जहाज व हेलीकॉप्टर की उड़ने की अनुमति नहीं है।जांच में जुटा प्रशासन

बेहद नजदीक से हेलीकॉप्टर उड़ने की जानकारी पर स्थानीय लोग अपने छतों पर आ गए। काले रंग का यह हेलीकॉप्टर मंडराता हुआ फैजाबाद की तरफ से आया और विवादित परिसर के ऊपर से होता हुआ आगे निकल गया। प्रशासन पता लगाने में जुटा है कि यह किसका हेलीकॉप्टर था और इस पर कौन लोग सवार थे।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि यह किसी प्राइवेट कंपनी का हेलीकॉप्टर होगा। फिलहाल जिला प्रशासन ने उड्डयन विभाग से संपर्क कर इसके बारे में जानकारी जुटा रहा है। साथ ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार को भी इसकी पूरी जानकारी दे दी गई है।

Read More- Indiasamvad