अर्जुन कपूर वैलेंटाइन डे पर कैंसर पीड़ित जोड़ों की करेंगे मदद

Bollywood Actor:Arjun Kapoor

MUMBAI:बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद करने का नेक कदम उठाया है। इस साल वैलेंटाइंस डे मौके पर उन्होंने यह करने का फैसला किया है। अर्जुन अपनी मां के बहुत करीब थे, जिनका निधन कैंसर के कारण हुआ था। अब उन्होंने मां की याद में कैंसर से पीड़ित 100 कपल्स की मदद करने का निर्णय लिया है।

अर्जुन कपूर मां के निधन के बाद लगातार कैंसर के खिलाफ लोगों को जागरूक करने का काम करते रहे हैं। वह कैंसर पैशेंट्स ऐड एसोसिएशन (CPAA) के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं।