अस्पताल में भर्ती पूर्व विधायक को देखने आये कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या

कानपुर ।(संजय मौर्या ) श्रम एवम् सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या नगर के रीजेंसी हॉस्पिटल में पूर्व विधायक शैतान सिंह शाक्य का हाल खबर लेने शहर में आये ।आपको बता दे कि कुछ दिन पूर्व शैतान सिंह शाक्य सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आनन फानन में शहर के रीजेंसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहाँ पर आज भी उनकी स्थित गंभीर बनी हुई है।

 


शाक्य जी का हालचाल लेने के बाद वे श्रमायुक्त कार्यालय गये । जहाँ पर श्रम विभाग के कर्मचारियो ने मंत्री का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया मंत्री ने अपने सम्बोधन में अपने विभाग को हाईटेक बनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि हमारा विभाग एक परिवार है हमें एक परिवार की तरह एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए। अपने आप को परिवार का मुखिया बताते हुवे उन्होने कहा कि परिवार के एक एक वयक्ति को सुदृढ़ और मज़बूत बनाना हमारी नैतिक जिमेदारी है। इस मौके पर अखिल भारतीय मौर्य महासभा नगर इकाई के पदाधिकारी प्रसान्त मौर्या अभिषेक मौर्या उदय शाक्य संजय मौर्या अन्ना भाई आदि उपस्थित रहे।