आखिरकार गूगल ने बंद किया Google Talk

इस साल की शुरूआत में खबर आई थी कि कंपनी जल्द ही Google Talk को बंद कर इसे हैंगआउट्स के सा​थ मिला दिया जाएगा। हालांकि गूगल अपने जीटॉक यूजर्स को काफी समय से हैंगआउट से बदलने के लिए कह रहा है। वहीं अब गूगल ने सभी चर्चाओं को खबरों पर विराम लगाते हुए आखिरकार Google Talk को बंद कर ही दिया। इसे समाप्त करने के बाद भी गूगल के पास अपने कई और भी मैसेजिंग एप्स विकल्प के रूप में उपलब्ध हैं।

गूगल टॉक को बंद करने के बाद अब यूजर्स केवल हैंगआउट्स का ही प्रयोग कर पाएंगे। मगर यूजर चाहें तो हैंगआउट्स की सैटिंग्स में जाकर उसे गूगल टॉक के जैसे दिखने व प्रयोग करने का अनुभव भी ले सकते हैं। गूगल ने मार्च में यह भी स्पष्ट किया था कि हैंगआउट्स एक ऐसी एप है जो Google Talk से एडवांस्ड फीचर्स जैसे कि ग्रुप वीडियो कॉलिंग आदि प्रदान करती है। इतना ही नहीं हैंगआउट्स अन्य गूगल प्रोडक्ट्स जैसे कि Hangouts Meet और Hangouts Chat आदि के साथ भी आपको इंटीग्रेट करती है। हैंगआउट्स में Google Talk की तुलना में काफी फीचर्स उपलब्ध हैं। इसलिए गूगल ने हैंगआउट्स को Google Talk से हटाने करने का फैसला किया है।

 

गूगल द्वारा Google Talk को बंद करने के लिए कंपनी ने आॅफिशियल वेबसाइट पर जानकारी दी है। Google Talk के बंद होने के बाद यूजर्स के पास गूगल के और भी कई एप्लिकेशन उपलब्ध हैं जो कि इंस्टेंट मैसेजिंग के साथ ही वीडियो कॉलिंग फीचर का लाभ उठाया जा सकता है। जिनमें हैंगआउट्स के अलावा पिछले साल लॉन्च किए गए गूगल ऐलो और डुओ एप भी शामिल हैं।

 

मार्च में कंपनी द्वारा Google Talk को बंद करने की घोषणा के बाद गूगल ने Google Talk उपयोग किए जाने का आॅप्शन जारी रखा था। किंतु अब यदि आप Google Talk ओपेन करेंगे तो सीधे हैंगआउट्स ओपेन होगा। यानि Google Talk पर जाने वाले यूजर्स को गूगल सीधे हैंगआउट्स पर डायवर्ट करेगा।

 

read more – BGR