आजम खान का भारतीय सेना पर विवादास्पद बयान, लगाया रेप का आरोप

नई दिल्ली: हमेशा विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा नेता आजम खान एक बार फिर से विवादित बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। आजम खान ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि सरकार बैलेट से ज्यादा बुलेट पर भरोसा करती है यही वजह है कि देश में मौजूदा हालात बिगड़े हैं। इतना ही नहीं आज़म खान ने सेना पर भी सवाल खड़ा किया और इशारों-इशारों में सेना पर रेप करने तक के आरोप लगा दिए।

आज़म खान ने कहा कि, ‘दहशतगर्द फौज के प्राइवेट पार्ट्स काटकर साथ ले गए। उन्हें हाथ से शिकायत नहीं थी। सिर से नहीं थी। पैर से नहीं थी। जिस्म के जिस हिस्से से उन्हें शिकायत थी, वे उसे काटकर ले गए। इतना बड़ा संदेश है, जिसपर पूरे हिंदुस्तान को शर्मिंदा होना चाहिए और सोचना चाहिए कि हम दुनिया को क्या मुंह दिखाएंगे?’

read more- INDIATV