आज का पंचांग: 29 जून 2017, वीरवार आषाढ़ शुक्ल तिथि षष्ठी

29 जून 2017, वीरवार आषाढ़ शुक्ल तिथि षष्ठी (सायं 5.53 तक)

 

विक्रमी सम्वत् : 2074, आषाढ़ प्रविष्टे : 15, राष्ट्रीय शक सम्वत्: 1939, दिनांक: 8  (आषाढ़), हिजरी साल: 1438, महीना: शव्वाल, तारीख: 4, सूर्योदय: 5.31 बजे, सूर्यास्त: 7.32 बजे (जालंधर समय), नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी (सायं 7.23 तक), योग: सिद्धि (प्रात: 7.05 तक), चंद्रमा 29-30 मध्य रात 1.32 तक सिंह राशि पर तथा उसके बाद कन्या राशि पर प्रवेश करेगा। पर्व, दिवस तथा त्यौहार: स्कंद षष्ठी, कुमार षष्ठी, साईं टे ॐ राम जयंती (सप्त सरोवर, भूपतवाला रोड, हरिद्वार), दिशा शूल: दक्षिण एवं आग्नेय दिशा के लिए। राहू काल: दोपहर डेढ़ से तीन बजे तक। सूर्योदय समय ग्रहों की स्थिति :-

सूर्य मिथुन में
चंद्रमा सिंह में
मंगल मिथुन में
बुध मिथुन में
गुरु कन्या में
शुक्र मेष में
शनि वृश्चिक में
राहू सिंह में
केतु कुम्भ में

read more- punjabkesari