आज है महाशिवरात्रि जानिए कब पूजन करना है

आज 11 मार्च को महाशिवरात्रि है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन खास होता है। महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्त घर और मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ की पूजा करने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। आज के दिन महादेव की पूजा में शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहा जाता है कि प्रदोष काल या शुभ मुहूर्त में पूजा करने से पूजा का फल कई गुना मिलता है। जानिए महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा का शुभ मुहूर्त, शिव पुराण में वर्णित शिवरात्रि व्रत कथा और पूजा

विधि-
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त-
शिवयोग- सुबह 09 बजकर 24 मिनट तक
सिद्ध योग- 09 बजकर 24 मिनट के बाद सिद्ध योग लगेगा।
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 08 म‍िनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक।
गोधूलि बेला- शाम 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक।
निशीथ काल- रात 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 म‍िनट तक।
अमृत काल- सुबह 11 बजे से रात के 12 बजकर 42 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त- 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक।
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त: 12 मार्च को 06:36:06 से 15:04:32 तक।