आज है शाहिद कपूर का जन्मदिन

बॉलीवुड में शाहिद कपूर एक ऐसे अभिनेता के तौर पर शुमार किये जाते हैं, जिन्होंने रोमांटिक छवि के जरिये दर्शकों के बीच अलग पहचान बनायी है। दिल्ली में 25 फरवरी 1981 को जन्में शाहिद आज आपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड के चार्मिंग एक्टर का यह साल बेहद खान होने वाला है क्योंकि इस साल उनकी ‘जर्सी’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म के बाद वह फिल्म योद्धा में नजर आने वाले हैं। ये दोनों ही फिल्में उनके लिए बेहद खास है। इससे पहले शाहिद की फिल्म कबीर सिंह ब्लॉकबस्टर (2019) रही है जो उनके करियर की सबसे बड़ी हिट बनी।