आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला,

नई दिल्ली,आप पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पर हमला,हुआ जिसमे एफआईआर दर्ज, और दो लोग गिरफ्तार हुए बाकि भागने में कामयाब। दोपहर में संजय सिंह सांसद प्रेसवार्ता कर रहे थे तभी दो युवकों ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के आवास की नेम प्लेट पर कालिख पोत दी और बवाल करने लगे,नारे लगा रहे थे, साथ के लोगो ने दो को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया,लकिन कुछ लोग भाग गए। नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

                                                                       पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188/34 और दिल्ली संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम, 2007 की धारा तीन के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। संजय सिंह ने राम जन्म भूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगते हुए कड़ा हमला किया था । संजय सिंह का कहना है कि जो आरोप लगाया है ,उसी के लोग आरोपी उनके घर में घुस आये थे। दिल्ली पुलिस ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि युवकों ने मीडिया में प्रचार पाने के लिए ऐसा किया था। इस घटना के बाद संजय सिंह ने ट्वीट करके बीजेपी पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा है कि चाहे मेरी हत्या भी हो जाए, लेकिन मैं मंदिर का चंदा चोरी नहीं करने दूंगा। @ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply