आप पार्टी गुजरात से लेकर उप्र तक बढ़ता ग्राफ,

( अरुण सिंह चंदेल,फोर्थ इंडिया न्यूज़ )

नयी दिल्ली,10 अगस्त 2022, गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जोर शोर से लगे है। वहाँ उन्होंने बच्‍चों की पढ़ाई व बिजल-पानी मुफ्त में मुहैया कराने घोषणा की। इस बात पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कटाक्ष किया कि कोई भी आकर मुफ्त पेट्रोल-डीजल देने की घोषणा करे, तो उसकी राजनीति सेल्‍फ सेंटर्ड होगी। इस तरह के कदम हमारे बच्चों से अधिकार छीन लेंगे और देश को आत्मनिर्भर बनने से रोकेंगे। इससे देश के करदाताओं पर बोझ बढ़ेगा।”। इस बात को लेकर केजरीवाल ने पलटवार किया और कहा कि ‘मुफ्त में पढ़ाई, बिजली-पानी वाली योजना को रेवड़ी कहोगे तो बेचारा गरीब कहां जाएगा। अरे.. रेवड़ी तो तुम लोग बांटते हो। अपने दोस्तों के 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर देना है मुफ्त की रेवड़ी। गुनाह है वो, उसे नहीं कहोगे ‘फ्री रेवड़ी’?’। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह उत्तर प्रदेश में बी जे पी की नाक में दम किये हुए है, आप पार्टी का ग्राफ उप्र में भीबढ़ रहा है।

भाजपा की आस्था भगवान श्रीराम में नहीं बल्कि भगवान श्रीराम के नाम पर भर्ष्टाचार करने में है – संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने आज एक महत्वपूर्ण खुलासा करते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होनें कहा की प्रभु श्रीराम और मंदिर के नाम पर भाजपा के लोगों ने किस तरह अयोध्या जैसी पवित्र धरती पर ज़मीनों का घोटाला किया है, ये अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। संजय सिंह ने कहा की इस बात का खुलासा सबसे पहले खुद उन्होनें तथ्यों के आधार पर किया था की ट्रस्ट ने 2 करोड़ की ज़मीन मात्र पांच मिनट के अंदर 16. 5 करोड़ की खरीद कर प्रभु श्रीराम के नाम पर इतने बड़े घोटाले को अंजाम दिया था। उन्होनें कहा की उस समय सबसे पहले इस घोटाले में भारतीय जनता पार्टी के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का नाम आया था जिसकी पुष्टि खुद भाजपा के स्थानीय सांसद लल्लू सिंह ने चिट्ठी लिख कर की थी और कहा था की अयोध्या में प्रभुश्रीराम की नगरी में ज़मीन पर घोटाला हो रहा है। संजय सिंह ने कहा की आज अवैध कालोनियां बनाने वाले और अयोध्या में ज़मीनों का घोटाला करने वालों के नामों की सूची जारी हुई है जिसमें पहला नाम भाजपा के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का है, दुसरे नामों में भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ और ऐसे कई और नाम हैं जो भाजपा के सदस्य हैं।

उन्होनें कहा की ये दुर्भाग्य है की देश के करोड़ों लोगों ने प्रभु श्रीराम के नाम पर चंदा दिया है लेकिन वहां ट्रस्ट और भाजपा सदस्यों द्वारा लूट मची हुई है इसलिए समय आ गया है की जनता इनके असली उद्देश्य को पहचाने की इन लोगों की आस्था श्रीराम में नहीं बल्कि श्रीराम के नाम पर करोड़ों का गबन करने में है। इस बात को समझना होगा की भर्ष्टाचार ही इनका उद्देश्य है जिसके लिए ये लोग समय समय पर अपने चेहरे बदलते रहते हैं।
आप पार्टी दिल्ली जीतने के बाद फिर पंजाब जीता,आप के प्रमुख केजरीवाल की टीम ने गुजरात में भी अच्छी पकड़ जनता के बीच बना ली है, इधर उ.प्र में आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के अगुवाई में लगातार उ.प्र सरकार को घेरने का प्रयास चलता रहता है ,इन सब को देखते हुए लगता है की आप पार्टी का ग्राफ गुजरात से लेकर उत्तर प्रदेश में काफी बढ़ गया है।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली जायेगी तिरंगा संकल्प यात्रा,

15 अगस्त आज़ादी की पूर्व संध्या 14 अगस्त की प्रस्तावित तिरंगा यात्रा जो राज्यसभा सांसद संजय सिंह की नेतृत्व में निकलनी है उसको लेकर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक संपन्न हुई। बैठक को सफल बनाने के लिए सभी ने सार्थक चर्चा की है. आपको बता दें की ये बैठकें विधानसभा और वार्ड स्तर तक की जायेगी। बैठक में सभाजीत सिंह द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं से लेकर जनता तक से अपील की गई है की वो इस आयोजन का हिस्सा बनें और अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाएं जिससे देश का विकास हो।

इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से कार्यकर्ता उपस्थित रहे और तिरंगा संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्ण रूप से उत्साहित दिखे जिसके लिए सभी सदस्यों ने यात्रा सम्बंधित अपनी राय.देकर सकारात्मकता और ऊर्जा का प्रमाण दिया। सभाजीत सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा तिरंगा संकल्प यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की जाति, धर्म और नफरत की राजनीति को बदलकर प्रेम, सद्भावना एवं आपसी भाईचारे को जीवित कर उच्च स्तर पर ले जाना है. उन्होनें कहा की तिरंगा हर एक भारतीय के लिए गर्व और गौरव का प्रतीक है। इस अहम् बैठक में सभी बिंदुओं पर ध्यान देते हुए यात्रा को सफल बनाने के लिए सशक्त क़दम उठाये गए हैं।

इस बैठक में निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल अयोध्या प्रांत के अध्यक्ष सूरज प्रधान, कैंट विधानसभा के प्रभारी इंजीनियर अजय कुमार पूर्वी विधानसभा के प्रभारी आलोक सिंह, रविकांत तिवारी, राम सागर शुक्ला सानिया मिर्जा महेश राठौर ललित बाल्मीकि राजेश रावत डॉ एस पी पांडे, ज्ञान प्रकाश भगत, रवि रावत कश्मीर सिंह, जॉनी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply