आप सांसद संजय सिंह राज्यसभा में कृषि कानून को लेकर जमकर बरसे मोदी सरकार पर

AAP M.P.: Sanjay Singh

राज्यसभा में गुरुवार को निलंबन के बाद लौटे AAP सांसद संजय सिंह ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। कृषि कानूनों और किसान आंदोलन को लेकर संजय सिंह ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश का शासन जनता से डर रहा है। इसी वजह से बॉर्डर पर कीलें लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा वालो किसानों को मूर्ख समझना बंद कर दीजिए। संजय सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि क्या सरकार के पास किसानों को कॉल करने के लिए 2 रुपए भी नहीं है? अगर नहीं हैं तो हमसे ले लीजिए पर किसानों को कॉल कर लीजिए