इंटेक्स बनाएंगी रिलायंस जियो के लिए 4G VoLTE फीचर फोन, अगस्त में हो सकता है लॉन्च

रिलायंस जियो के आने वाले VoLTE फीचर फोन के बारे में अब तक कई जानकारियां और लीक सामने आ चुकी हैं। कुछ समय पहले इस फोन की कीमत और तस्वीरें सामने आईं थीं। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, इस फोन का निर्माण इंटेक्स द्वारा किया जाएगा। रिलायंस जियो ने इंटेक्स के साथ इस फोन को बनाने के लिए पार्टनरशिप की है।

ईटी की खबरे के अनुसार इस डिवाइस को यह दोनों कंपनियां साथ मिलकर डेवेलोप करेंगी और इसे भारत में ही बनाया जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत और मार्केटिंग जियो करेगी, वो भी सब्सिडी मॉडल के तहत करेगी।

इंटेक्स के एक आधिकारी ने यह जानकारी इकनोमिक टाइम्स को दी है। जानकारी में कहा गया कि 4G फीचर फोन को इस क्वाटर में लॉन्च किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि इंटेक्स इस फोन को बनाने वाली अकेली कंपनी नहीं होगी। रिपोर्ट के अनुसार जियो इस फोन को कई वेंडर्स से बनवाएगी। वहीं, माना जा रहा है कि इसमें कुछ वेंडर्स चीन के भी हो सकते हैं।

 

read more- BGR