इतिहास में पहली बार‘31 हजारी’ हुआ सेंसेक्स

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मोदी सरकार के तीन साल का लेखा-जोखा हावी रहा। घरेलू बाजार से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिससे आधे दिन के कारोबार के बाद प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 280 अंकों की बढ़त के साथ 31,000 के जादुई आंकड़े को पार कर गया। सेंसेक्स की यह रिकॉर्ड उछाल है और अपने इतिहास में पहली बार वह 31,000 के स्तर को पार कर गया। इससे पहले सेंसेक्स शीर्ष स्तर 30,793.43 अंक था। सेंसेक्स 278.18 अंकों की तेजी के साथ 31,028.21 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर तथा निफ्टी 85.35 अंकों की तेजी के साथ 9,595.10 पर बंद हुआ।

read more- khaas khabar

Be the first to comment

Leave a Reply