इलाहाबाद : पुलिस ने किया दोहरे हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

इलाहाबाद पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए सोरांव थानाक्षेत्र के कलंदरपुर गांव में 16 अगस्त (August 16) की रात हुई बीडीसी सदस्य और उनके पति की हत्या का खुलासा कर दिया गया है। पुलिस ने खुलासा करते हुए इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर दोनों को मौत के घाट उतारा था।

एसएसपी ने कराई दोहरे हत्याकांड की जांच

एसपी गंगापार व एसपी क्राइम ने बताया कि शिक्षक ने कत्ल से पहले बीडीसी सदस्य को बेहोश कर उसका रेप भी किया था। पुलिस आरोपियों के फरार साथी की तलाश कर रही है। कलंदरपुर गांव निवासी महिला मऊआइमा ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी सदस्य) थी। साथ ही वह ‘अपना दल’ में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष भी थी। उसके पति खेतीबाड़ी करते थे। 16 अगस्त की रात दोनों सो रहे थे और सुबह चारपाई पर उनकी खून से लतपत लाश मिली। धारदार हथियार से ताबड़ताोड़ कई वार कर उनकी हत्या हुई थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व सोरांव पुलिस की चार टीमें लगाई गई थीं। पुलिस ने दर्जनों लोगों से पूछताछ की लेकिन खुलासा नहीं हो पा रहा था। नए एसएसपी आकाश कुलहरि ने फिर से दोहरे हत्याकांड की तफ्तीश शुरू कराई।

शिक्षक की महिला मित्र ने खोले राज

प्रेसवार्ता में एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह और एसपी क्राइम बृजेश मिश्र ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर सोरांव के एक प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह और उसी स्कूल की उसकी महिला मित्र से भी पूछताछ की गई थी। पुलिस की जांच के दौरान शिक्षक का नाम फिर मामले में सामने आया। साथ ही रसोइयां से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि शिक्षक ने हत्या को उसने अपने हाथों से अंजाम दिया था। उसने बड़गांव के धर्मेन्द्र पासी के साथ मिलकर बीडीसी सदस्य व उसके पति की हत्या कर दी थी।

 

500 मोबाइल नंबरों को लगाया सर्विलांस पर

एसपी गंगापार ने बताया कि इस दोहरे हत्याकांड में करीब पांच सौ मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया था। 23 मोबाइल नंबर की लोकेशन घटनास्थल के आसपास मिली थी। जिसमें शामिल राजनीतिक लोगों समेत 54 लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी शिक्षक की महिला मित्र ने सच्चाई उजागर की। उसका धारा 164 के तहत बयान भी लिया जा चुका है।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, आरोपी शिक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी अपनी पत्नी से अनबन थी। वह मुंबई में मायके वालों के साथ रहती थी। इस मामले में बीडीसी सदस्य व उसके पति ने दिनेश की काफी मदद की थी। जिसके चलते उसका बीडीसी सदस्य के घर आना जाना शुरू हो गया। उसने बताया कि महिला मित्र से उसके अवैध संबंध थे।

विवाद के कारण दिनेश ने बदला लेने की ठानी और साथी धर्मेन्द्र पासी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। उसने बताया कि धर्मेन्द्र ने उसके पति की हत्या की। उसने बीडीसी सदस्य के सिर पर वार किया था। वह बेहोश हो गई तो उसके साथ रेप करने के बाद उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले का मुकदमा दर्ज करके औरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

read more at-