इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश और माया, योगी को लिया आढ़े हाथों

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी प्रदेश के एक मुद्दे पर साथ नजर आ रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हों या फिर बसपा सुप्रीमो मायावती दोनों के सुर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर एक जैसे हैं। अखिलेश भी जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमलावर तेवर में हैं, वहीं मायावती भी लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार को बढ़ते अपराध को लेकर कटघरे में खड़ा कर रही हैं। इन दिनों दोनों ही नेता योगी को घेरते नजर आ रहे हैं।
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में लगातार लूट, हत्या, डकैती जैसी वारदातें हो रही हैं। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सपा सरकार को कानून व्यवस्था के नाम पर घेरने वाली भाजपा सत्ता में आने के बाद खुद इस मुद्दे पर घिरती नजर आ रही है। सत्ता में आने से पहले भाजपा ने कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश सरकार पर जमकर हमला बोला था। वहीं, स्थिति आज योगी सरकार के साथ है, जब अखिलेश और माया दोनों ही इस मुद्दे पर योगी को आढ़े हाथों ले रहे हैं।

read more- patrika

Be the first to comment

Leave a Reply