ईद पर कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भड़की हिंसा, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

कश्मीर घाटी में ईद का त्योहार भी हिंसा और तनाव के हालातों की भेंट चढ़ता दिख रहा है। कश्मीर में सोमवार को ईद के दिन कई इलाकों में हिंसा भड़की है। ईद के दिन कश्मीर में कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन होने की खबर आ रही है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कश्मीर के दक्षिणी हिस्से के जिलों पुलवामा, अनंतनाग, शोपिंया समेत कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इन प्रदर्शनों के दौरान भीड़ द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किए जाने की जानकारी मिली है। वहीं बारामुला जिले के सोपोर में हिंसा में कुछ जवानों के घायल होने की खबर है।

इसके साथ ही कई इलाकों में बेकाबू भीड़ द्वारा देश विरोधी नारे लगाने और पाकिस्तानी झंडा लहराने की बात भी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक हिंसक प्रदर्शनों में एक दर्जन से ज्यादा हुए हैं हालांकि अब तक इसके बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिल सकी है।

read more- AmarUjala

Be the first to comment

Leave a Reply