ईरान समेत 6 प्रमुख मुस्लिम देशों पर अमरीकी यात्रा प्रतिबंध लागू

वॉशिंगटन: सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुमति दिए जाने के बाद अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आेर से 6 मुस्लिम देशों के यात्रियों और शरणार्थियों पर लगाया गया अस्थाई यात्रा प्रतिबंध प्रभावी हो गया।

आतंकियों को अमरीका में घुसने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी 
सुप्रीम कोर्ट और मानवाधिकार समूहों के बीच 5 माह तक कानूनी लड़ाई के बाद शीर्ष अदालत ने इस अस्थाई प्रतिबंध की मंजूरी दे दी। ट्रंप प्रशासन ने कल देर रात जारी अपने बयान में कहा कि आतंकियों को अमरीका में घुसने से रोकने के लिए यह प्रतिबंध जरूरी है, जबकि अप्रवासी समर्थकों का आरोप है कि यह अवैध रूप से केवल मुस्लिमों को अलग रखने के लिए है।

उल्लेखनीय है कि ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान, सीरिया और यमन पर 90 दिनों का यात्रा प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसमें करीबी पारिवारिक संबंधों वाले लोगों को अमरीका में प्रवेश की छूट दी गई है। इसमें दादा, नाती-पोते, चाचा चाची, मामा, मौसी आदि संबंधियों को बाहर रखा गया है।

read more- Punjabkesari