एमपी: हिंसक प्रदर्शन में 5 किसानों की मौत, सपा ने किया मुआवजे का ऐलान

मध्यप्रदेश के मंदसौर में किसानों के प्रदर्शन ने हिंसक रूप धारण कर लिया है। वहां प्रदर्शन कर रहे पांच किसानों की मौत हो गई है। इसके अलावा चार किसान घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, ये मौतें पुलिस फायरिंग से हुईं। लेकिन मध्यप्रदेश के गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस द्वारा कोई फायरिंग नहीं की गई। उन्होंने कहा कि फायरिंग की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा इंटरनेट बंद नहीं किया गया और ना ही कर्फ्यू लगाया गया। शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। घटना के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मरने वाले के परिवार को दस लाख रुपए देने का ऐलान किया। समाजवादी पार्टी ने भी मृतकों के परिवार को दो लाख रुपए देने की बात कही।

बता दें, किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र में भी किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश के मंदसौर, रतलाम और उज्जैन में किसानों के प्रदर्शन के चलते प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ ने बुधवार को पूरे राज्य में हड़ताल करने का एलान किया है।

बता दें, मध्य प्रदेश में कर्ज माफी और अपनी फसल के वाजिब दाम की मांग को लेकर किसानों की हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी जारी है। वहीं बीती रात मंदसौर जिले में किसानों ने रेलवे क्रांसिंग गेट को तोड़ने के साथ पटरी उखाड़ने की कोशिश की। इसके अलावा जिले में इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है।

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply