ओडिशा में पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण, इससे और बढ़ेगी सेना की ताकत

भारत ने शुक्रवार को स्वदेशी परमाणु मिसाइल पृथवी 2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। आर्मी द्वारा इसका परीक्षण ओडिशा में किया गया। एएनआई के अनुसार यह परीक्षण चांदीपुर रेंज से सुबह 10 बजकर 56 मिनट पर किया गया। यह पृथ्वी 2 मिसाइल सतह से सतह पर मार देने में सक्षम है। इसकी स्ट्राइक रेंज 350 किलोमीटर है। सैन्य अधिकारियों का कहना है कि युद्ध के दौरान पृथ्वी 2 मिसाइल 500 किलोग्राम से लेकर 1000 किलोग्राम तक के हथियार आसानी से ले जा सकती है। इस मिसाइल को 2003 में सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। इसकी लंबाई 9 मीटर है

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply