कंधे से कंधा मिलाकर हिंदुस्तान के लोगों की हिफाजत करें हिंदुस्तानी: मनमोहन सिंह

नई दिल्ली (30 जून): देश के अलग-अलग हिस्सों में गोहत्या के नाम विशेष समुदाय के लोगों को भीड़ द्वारा निशाना बनाए जाने की पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने निंदा की है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा कि देश का माहौल दिनोंदिन खराब हो रहा है ऐसे में हिंदुस्तान में रहने वाले तमाम बाशिंदों को कंधे से कंधा मिलाकर हिंदुस्तान की हिफाजत करनी है। राजधानी दिल्ली में आयोजित ईद मिलन समारोह में बोलते हुए पूर्व पीएम ने कहा कि हमारे कानून और संविधान ने हमें जो सबक दिया है उसके मुताबिक ऐसा माहौल पैदा हो जिससे सभी भाईचारे से गले मिलें।

 

read more- News24