किसानों को कर्जमाफी का सर्टिफिकेट बांटने पर 16 करोड़ खर्च करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश में बहुत ही जल्द किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे जाने वाले हैं। इन सर्टिफिकेट्स को बांटने पर योगी आदित्य नाथ सरकार 16 करोड़े रुपए खर्च करने जा रही है। सोमवार को चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार ने आदेशी जारी किया जिसमें कहा गया है कि यूपी सरकार 75 जिलों और 332 तेहसील में कैंप का आयोजन करेगी जिसमें किसानों को कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे। यूपी सरकार 86 लाख किसानों का 36 करोड़ रुपए का कर्जमाफ कर रही है। सूबे में किसानों को कर्जमाफी सर्टिफिकेट बांटने का काम पिछले हफ्ते लखनऊ से शुरु हो गया है जहां पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने 11 हजार किसानों को सर्टिफिकेट बांटे जिसमें 35 लाख रुपए का खर्चा हुआ था।

चीफ सेक्रेटरी द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा 5 सितंबर से किसानों को कर्जमाफी सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे। जिस कैंप में योगी आदित्य नाथ 5 हजार किसानों को सर्टिफिकेट बांटेंगे जिसमें 10 लाख रुपए का खर्चा होगा। प्रत्येक तहसील में 2 हजार किसानों को सर्टिफिकेट बांटे जाएंगे जिसमें ढाई लाख रुपए का खर्चा आएगा। यूपी सरकार का कहना है कि कर्जमाफी की राशी की तुलना में कैंप में लगने वाली राशी बहुत ही मामूली सी है।

 

Read More- jansatta