किसान किसान आंदोलन कल होगा चक्का जाम

Farmer protest at Delhi

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के 72 दिन हो गए हैं। किसान कल चक्का जाम करने की तैयारियों में जुटे हैं। संयुक्त किसान मोर्चे ने 6 फरवरी को यानी कल 3 घंटे चक्का जाम का ऐलान किया है। इसे लेकर पुलिस भी अपनी स्ट्रैटजी बना रही है। दिल्ली-NCR में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों (CRPF) की 31 कंपनियों की तैनाती 2 हफ्ते के लिए और बढ़ा दी गई है। दिल्ली में तैनात CRPF की सभी यूनिट्स से कहा गया है कि वे अपनी बसों पर लोहे का जाल लगा लें।

उधर, हरियाणा के डीजीपी मनोज यादव ने बताया कि SP जिलों में किसानों से बात कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई दिक्कत नहीं हो। पुलिस की ओर से ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी। इससे लोगों को घर से निकलने से पहले यह पता रहेगा कि उन्हें किस रूट से जाना है।