केरल में RSS कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, पुलिस को है ये शक

केरल के तृश्शूर में एक राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस) कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। ये घटना रविवार की बताई जा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मारे गए कार्यकर्ता का नाम आनंद बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आनंद अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तभी हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर टक्कर पर मार दी। जिसके बाद आनंद जमीन पर गिर गए और हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।

आनंद को घायल अवस्था में ही हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस को शक है कि किसी दुश्मनी के चलते आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की गई है। पुलिस ने वो कार भी बरादम कर ली है जिससे हमलावरों ने टक्कर मारी थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्य कायार्लय ने आरोप लगाया है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यकतार्ओं ने यह हत्या की है।

बताया जा रहा है कि आनंद सीपीएम के कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी थे और इन दिनों जमानत पर ही बाहर थे। इसलिए पुलिस को शक है कि आनंद की हत्या दोनों पार्टी के बीच चल रहे है विवाद की वजह से की गई है।

 

read more at-