कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, अब तक भारत को 18 मैडल.

नयी दिल्ली,05 अगस्त 2022,बर्मिंघम में 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स खेले जा रहे हैं, इस कॉमन वेल्थ गेम्स में 72 देशों की 72 टीमें 1800 से ज्यादा मेडल के लिए मैदान में हैं।

भारत ने मीरा बाई चानू और जेरेमी लालरिनुंगा के गोल्ड सहित कुल 18 मेडल जीते हैं। जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका में भारत सातवें स्थान पर है। छठे दिन भारत को कुल पांच पदक मिले थे। अब तक पांच स्वर्ण- मीराबाई चानू, अंचिता शेउली,जेरेमी लालरिनुंगा, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम, छह रजत- बिंदियारानी देवी, संकेत सरगरी,  सुशीला देवी,विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान ,सात- कांस्य- गुरुराजा पुजारी,विजय कुमार यादव,हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर।

प्रधानमंत्री की बधाई –

 प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऊंची कूद में भारत का पहला पदक जीतने पर तेजस्विन शंकर को बधाई दी है। ऊंची कूद में तेजस्विन शंकर का कांस्य पदक राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में ट्रैक और फील्ड में भारत का पहला पदक है।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “तेजस्विन शंकर ने इतिहास रचा है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में ऊंची कूद स्पर्धा में हमारा पहला पदक जीता। उन्हें कांस्य पदक जीतने पर बधाई। उनके प्रयासों पर गर्व है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वे सफलता प्राप्त करते रहें।”

साथ ही प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल, 2022 में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतने पर गुरदीप सिंह को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “कड़ी मेहनत और समर्पण से उत्कृष्ट परिणाम मिलते हैं…गुरदीप सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल में भारोत्तोलन में कांस्य पदक जीतकर यही दिखाया है। उन्होंने हमारे नागरिकों के बीच खुशी की भावना को और बढ़ाया है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।”

@ फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम 

Be the first to comment

Leave a Reply