खड़गे बने पीएसी के नये अध्यक्ष

नयी दिल्ली- कांग्रेस नेता मल्लिकाजरुन खड़गे संसद की 21 सदस्यीय लोक लेखा समिति के नये अध्यक्ष बनाये गये हैं।

खड़गे कांग्रेस नेता के वी थामस का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

इस संसदीय समिति का अध्यक्ष विपक्ष का कोई नेता अध्यक्ष होता है। समिति में सत्तारूढ़ राजग के सदस्यों का बहुमत है।

नयी समिति में केवल दो नये चेहरे होंगे जबकि शेष सदस्यों को फिर से मनोनीत किया गया है।

भाजपा के सुभाष चन्द्र बहेरिया और रामशंकर नये सदस्य बने हैं। वह अपनी ही पार्टी के रिचर्ड हे और जनार्दन सिंह सेगरिवाल का स्थान लेंगे।

 

read more- PTI

Be the first to comment

Leave a Reply