खुलासा: लश्कर ने किया था अमरनाथ हमला,श्रद्धालु-CRPF के लिए थे ये कोड नेम

अमरनाथ यात्रा से लौट रहे यात्रियों पर हमला लश्कर ने किया था। इस बात की जानकारी कश्मीर के आईजीपी मुनीर खान ने दी। रविवार (6 अगस्त) को मुनीर खान ने बताया कि हमला करने वालों की पहचान हो गई है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल दो लोगों को कुछ दिन पहले मार गिराया गया था और बाकी मामले की जांच चल रही है। मुनीर ने आगे बताया कि तीन लोगों को पकड़ा भी गया है और उन्होंने काफी कुछ बताया है। उन्हें फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। मुनीर ने बताया कि पहले हमला 9 जुलाई हो करने का प्लान था। लेकिन उस दिन यात्रियों की कोई गाड़ी या बस आतंकियों को नहीं मिली। मुनीर ने बताया कि लश्कर के पाकिस्तानी आतंकी इस्माइल ने दो और आतंकियों के साथ मिलकर हमले को अंजाम दिया था।

थे कोड नेम: मुनीर ने बताया कि यात्रियों के लिए ‘शौकत’ और सीआरपीएफ की गाड़ी के लिए ‘बिलाल’ नाम का इस्तेमाल हुआ था। मुनीर ने इसे पूरी तरह से आतंकी हमला बताया।

अमरनाथ के दर्शन करके लौट रही एक बस पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें छह महिलाओं समेत गुजरात के सात अमरनाथ यात्रियों की मौत हो गई। इसके साथ ही 32 अन्य घायल हुए थे। वर्ष 2000 के बाद यह सबसे बड़ा हमला था। इससे पहले एक अगस्त 2000 को अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाया गया था। आतंकवादियों ने पहलगाम क्षेत्र में हमला किया था जिसमें पोर्टर सहित 30 लोग मारे गए थे।

 

Read more- jansatta