गणेश जयंती के शुभ अवसर पर आपको क्या करना चाहिए जानिए

माघ मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश जयंती मनाते हैं। इस साल गणेश जयंती का पर्व 15 फरवरी 2021 को मनाया जा रहा है। गणेश जयंती को गणेश चतुर्थी, माघ विनायक चतुर्थी और वरद चतुर्थी के नाम से जानते हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। कहते हैं कि इस दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करने से भक्तों को मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

गणेश जयंती पूजा शुभ मुहूर्त-

गणेश जयंती- 15, फरवरी 2021 (सोमवार)
चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 15, फरवरी 2021, देर रात 01:58 बजे से
चतुर्थी तिथि समाप्त- 16, फरवरी 2021, देर रात 03:36 बजे
वर्जित चन्द्रदर्शन का समय- सुबह 09:14 बजे से रात 09:32 बजे तक।