गुजरात में बीजेपी को बड़ा झटका: दीव नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने जीतीं 13 में से 10 सीटें, टूटा 14 साल बाद सत्ता में आने का सपना

गुजरात के दीव नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत मिली। वहां कुल 13 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं। इस वजह से इन नतीजों को भारतीय जनता पार्टी (सत्ताधारी पार्टी) के लिए करारा झटका भी माना जा रहा है। भाजपा को कुल तीन सीटों पर जीत मिली है। इतना ही नहीं वहां भाजपा ने जिनके नाम पर चुनाव लड़ा वह तक हार गए। भाजपा की अगुवाई कीरट वाजा कर रहे थे लेकिन वह अपनी सीट तक नहीं बचा पाए। नतीजे आने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार ने 17 वोटों से हराया। उनके नाम पर भाजपा 14 साल बाद फिर से नगर निकाय में अपना कब्जा करना चाहती थी।

 

read more- jansatta