गूगल एएमपी और एप्पल न्यूज को सपोर्ट करेगा फेसबुक का इंस्टैंट आर्टिकल प्लेटफॉर्म

समाचार प्रकाशन प्लेटफॉर्म को एकजुट करने के लिए, फेसबुक ने गुरुवार को घोषणा की कि वह गूगल एएमपी और ऐप्पल न्यूज के लिए अपने इंस्टेंट आर्टिकल प्लेटफॉर्म पर समर्थन जोड़ रहा है। प्रकाशक अब एक इन्स्टैंट आर्टिकल बनाने में सक्षम होंगे जो कि गूगल एएमपी और एप्पल न्यूज के रूप में भी प्रकाशित किए जा सकता है। इन्स्टैंट आर्टिकल एसडीके एक्सटेंशन गूगल एएमपी के लिए उपलब्ध है और यह एप्पल न्यूज के लिए “आने वाले हफ्तों” में शुरू हो जाएगा।

बता दें कि साल 2015 में फेसबुक ने नौ न्यूज पब्लिशर्स के साथ मिलकर एक नया फीचर लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए पब्लिशर्स अब सीधे फेसबुक की मोबाइल न्यूज फीड्स पर आर्टिकल पब्लिश कर सकते थे। इसके साथ ही फेसबुक के मोबाइल एप पर आर्टिकल शेयर करना काफी सामान्य बात है। लेकिन, इसपर आर्टिकल लोड होने में करीब 8 सेकंड लगते हैं। इन्स्टैंट आर्टिकल्स फीचर के बाद आर्टिकल 10 गुना ज्यादा तेजी से लोड हो सकेंगे, जिससे रीडर एक्सपीरियंस सुधरेगा।

read more- BGR HINDI

Be the first to comment

Leave a Reply