गूगल का ‘SOS alerts’ फीचर देगा सर्च और मैप्स पर आपदाओं की जानकारी

गूगल ने ‘SOS alerts’ नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है जो कि सर्च और मैप्स पर उपलब्ध होगा। ‘SOS alerts’ फीचर को लॉन्च करने के पीछे गूगल का उद्देश्य संकट और आपदाओं से प्रभावित क्षेत्रों पर वास्तविक समय और अपडेट की जानकारी मुहैया करा कर, वहां लोगों को सहायता प्रदान कराना है। इसके अलावा इस फीचर्स से गूगल प्रभावित क्षेत्र के करीबी लोगों को स्थिति के बारे में सतर्क रहने के लिए भी सूचित करेगा। गूगल ‘SOS alerts’ की सुविधा एंड्राइड और आईओएस दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

गूगल सर्च पर ‘SOS alerts’ फीचर लोकेशन के नाम या घटना से जुड़े कीवर्ड के साथ काम करती है। जिसके बाद सामने आने वाले परिणामों में घटनाओं की जानकारी होगी जिसमें टॉप स्टोरीज, मैप्स, इमरजेंसी फोन नंबर्स, वेबसाइट्स और उपयोगी वाक्यों का अनुवाद शामिल होंगे। प्रभावित क्षेत्र पर सभी महत्वपूर्ण जानकारी शीर्ष पर प्रदर्शित की जाएगी। जैसा कि पहले बताया गया है, अपडेटेड जानकारी पढ़ने के लिए आसपास के प्रभावित क्षेत्रों के उपयोगकर्ताओं को सूचनाएं भी मिलेंगी। गूगल उन उपयोगकर्ताओं को भी अनुमति देगा जो कि प्रभावित क्षेत्रों में SOS Alert के द्वारा मदद के लिए दान करना चाहते हैं।

 

Read More- BGR