चारा घोटाला मामलाः लालू की किस्मत का फैसला 3 बजे, कोर्ट के बाहर जुटे समर्थक

रांचीः नौ सौ पचास करोड़ रुपए के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपए की अवैध निकासी के मुकदमे मे बिहार के पूर्व मुख्ख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा, विद्यासागर निषाद, आर के राणा, जगदीश शर्मा, ध्रुव भगत, समेत 22 लोगों के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत आज अपना फैसला सुनाने वाली है। फैसला आज दोपहर 3 बजे के लगभग आने की संभावना है। लालू प्रसाद यादव कोर्ट के लिए निकल गए हैं। कोर्ट के बार आरजेडी सर्मथकों का जमावड़ा लग गया है।

न्यायपालिका से इंसाफ मिलने की उम्मीद: लालू 
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज चारा घोटाले के देवघर कोषागार से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश होने से पूर्व कहा कि भाजपा सकारात्मक राजनीति करने वालों के खिलाफ है लेकिन हम उसे नहीं छोड़ेंगे। हमें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि हमें इंसाफ मिलेगा।  उन्होंने कहा कि वह भाजपा को छोड़ेंगे नहीं लेकिन उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वह उनके साथ न्याय करेगी। चारा घोटाले से जुड़े तमाम मामलों में जांच हुई है लेकिन कहीं से एक रुपया भी नहीं मिला।

 

read more at-