चार्टर प्लेन से चलती थी 700 करोड़ का घोटाला करने वाली ये महिला, बीजेपी सांसदों से थे संबंध

बिहार के भागलपुर से सामने आए 700 करोड़ के सृजन घोटाले के बाद जो खुलासे हो रहे हैं वो काफी चौकाने वाले हैं। एक तरफ जहां शहर के कई नामी बिजनसमैन का नाम इस घोटाले में जुड़ने से पूरे शहर में हड़कंप है, वहीं दूसरी तरफ लोगों की जुबां पर एक ऐसी महिला के भी चर्चे हैं जिसके इसारे पर शहर में चार्टर प्लेन उतर जाता था। बात हो रही है सृजन की सचिव मनोरमा देवी की। हालांकि मनोरमा देवी की मौत कुछ महीने पहले ही हो चुकी है लेकिन मौत के बाद भी उनके कारनामों की चर्चा जारी है।

बिहार में हुए सृजन घोटाले के पीछे जिस महिला मनोरमा देवी और उनके बेटे और बहु का नाम सामने आ रहा है उनके रसूख का अंदाजा सिर्फ इस बात से लगाया जा सकता है कि मनोरमा देवी के एक इशारे पर शहर में प्राइवेट जेट उतर जाता था। बताया जाता है कि मनोरमा देवी की तबीयत खराब होते ही शहर के कई व्यापारी इनकी सेवा में खड़े हो जाते थे। चंद घंटे के अंदर एयर एंबुलेंस से लेकर बड़े अस्पताल में भरती कराने तक का इंतजाम हो जाता था।

इतना ही नहीं उनके साथ मिलकर घोटाले की राशि का मजा लेने वाले लोग बिना गैरहाजिर हुए हवाई अड्डा तक छोड़ने भी जाते थे। अतिरिक्त इसके अपना संबंध प्रगाढ़ बनाए रखने के लिए मोबाइल पर कुशल क्षेम पूछने के बहाने हमेशा हाजरी बनाए रहते थे। ताकि संबंध में दरार न पड़ जाए। तत्काल एयर एम्बुलेंस का इंतजाम करने वाले लोग किस हैसियत के होंगे इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है।

मनोरमा देवी का राजनीतिक रसूख भी काफी ज्यादा था। उनकी पहुंच बीजेपी के कई बड़े नेताओं के साथ थे। सामने आ रही तस्वीरों में मनोरमा देवी बीजेपी के सांसद शहरवाज हुस्सैन और गिरिराज सिंह के साथ नजर आ रही हैं। हालांकि घोटाले की खबरे सामने आने के बाद से दोनों ही सांसदों ने मनोरमा देवी के परिवार से अपनी कन्नी काट ली है।

मनोरमा देवी उस सृजन संस्था की सचीव थी जिसके ऊपर 700 करोड़ के घोटाले का आरोप लगा है। गौरतलब है कि इस पूरे मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं और 5 प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी हैं। सृजन के संस्थापक मनोरमा देवी के पुत्र और बहू, अमित कुमार और बेटी प्रिया कुमार फिलहाल फरार चल रहे हैं और पुलिस उनको गिरफ्तार करने के लिए दबिश बना रही है. मनोरमा देवी जो इस पूरे गोरखधंधे की मास्टरमाइंड थी, उसकी मृत्यु इसी साल फरवरी महीने में हो चुकी है।

Read More- Indiasamvad