चीन और भारत तनाव: नाथूला से कैलाश मानसरोवर की यात्रा रद्द, श्रद्धालुओं से लौटने को कहा गया

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को सिक्किम में नाथूला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी। यात्रा के लिए दिल्ली में जमा हुए श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे को यात्रा के  लिए और आगे जाने से रोक दिया गया। ये फैसला चीन-भारत सीमा से लगे विवादित इलाके को लेकर भारतीय और चीनी जवानों के बीच तनातनी की पृष्ठभूमि में किया गया।

हालांकि एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस साल सिक्किम में नाथू ला के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा नहीं होगी लेकिन उत्तराखंड में लिपूलेख र्दे के रास्ते तीर्थयात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी। नाथू ला मार्ग के जरिए कुल 8 जत्थों में मानसरोवर की यात्रा करने का इंतजार कर रहे 400 लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है कि इस रास्ते से यात्रा रद्द कर दी गई है।

 

read more – samacharjagat