चीन के सरकारी अखबार ने लिखा- पाकिस्तान के कहने पर कभी भी कश्मीर में दाखिल हो सकती है तीसरे देश की सेना

चीन के सरकारी मीडिया ने एक ताजा लेख में परोक्ष रूप से भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान चाहे तो कश्मीर में “तीसरे देश” की सेना घुस सकती है। चीनी के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि जिस तरह सिक्किम में भारत डोकलाम में भूटान की तरफ से चीनी सेना द्वारा सड़क निर्माण पर रोक लगाई है “उसी तर्क” से “तीसरे देश” की सेना कश्मीर में घुस सकती है। ग्लोबल टाइम्स में चीन के वेस्ट नॉर्मल यूनिवर्सिटी के भारत अध्ययन विभाग के प्रोफेसर और निदेशक लॉन्ग शिंगचुन ने लिखा है कि अगर भूटान ने भारत से मदद मांगी भी है तो ये मदद केवल स्थापित सीमा तक सीमित रहनी चाहिए। ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि भूटान की मदद के नाम पर भारत चीन के डोकलाम इलाके में जबरन घुस गया है।

लॉन्ग शिंगचुन ने लिखा है, “नहीं तो इसी तर्क से भारत और पाकिस्तान के बीच विवादित कश्मीर में तीसरे देश की सेना घुस सकती है।” ग्लोबल टाइम्स के लेख में कहा गया है कि भारत लम्बे समय तक अंतरराष्ट्रीय समानता और घरेलू मसलों में दखल ने देने की नीति की बात करता रहा है लेकिन दक्षिण एशिया में उसने कूटनीतिक वर्चस्व बना लिया है जो संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन है। सिक्किम स्थित भारतीय इलाके डोका ला से भूूटान का डोकलाम सटा हुआ है। भूटान के डोकलाम को चीन अपना इलाका डोंगलांग बताता है। भारत और चीन के बीच 3488 किलोमीटर लम्बी सीमा है। वहीं 220 किलोमटीर लम्बी सीमा सिक्किम में स्थित है।

 

read more- jansatta