जनशताब्दी, ऊंचाहार ट्रेनें 4 दिन तक रद‍्द

चंडीगढ़ (ट्रिन्यू) : मरम्मत कार्यों के चलते जनशताब्दी एक्सप्रेस चार दिन के लिए रद‍्द कर दी गयी है। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के डिप्टी स्टेशन सुपरिंटेंडेंट निर्मल सिंह के अनुसार चंडीगढ़ से प्रयाग के बीच चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस भी आगामी 16 सितंबर तक रद‍्द कर दी गयी है। इसी बीच स्थानीय निवासी प्रभलोच सिंह ने रेल मंत्रालय में शिकायत की है कि उसे कालका-दिल्ली शताब्दी ट्रेन में पानी और ब्रैड मुहैया नहीं करवाया गया। प्रभलोच की शिकायत पर रेल मंत्रालय ने खेद व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे िदये हैं।

 

Read More at-