जम्मू: VHP, बजरंग दल वालों का मुस्लिम परिवार पर हमला

जम्मू में पांच खानाबदोश लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है। वे लोग अपने जानवरों को चराने के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जा रहे थे। लोगों का आरोप है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के लोगों ने उनकी पिटाई की थी। जिन लोगों पर हमला हुआ उसमें एक आठ साल की लड़की और दो महिलाएं भी शामिल हैं। दो लोगों के फ्रैक्चर भी हुआ है। जिन लोगों पर हमला हुआ उनकी पहचान नजाकत अली, नसीमा, सबर अली, अबीदा और साइना के तौर पर हुई है। यह घटना रियासी जिले में हुई। वहां के पुलिस अधीक्षक ताहिर भट्ट ने बताया कि FIR लिख ली गई है और कुछ आरोपियों की पहचान भी हो गई है।

 

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply