डेरे में ही रहने के बाद भी कभी नजर न आने वाली, रहीम की पत्नी की फोटो पहली बार आई सामने

नई दिल्ली- डेरा सच्चा सौदा के चीफ गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार किया। जेल जाते समय बाबा के साथ हेलीकॉप्टर में उनकी बेटी हनीप्रीत इंसा भी नजर आयीं। लेकिन बाबा के परिवार के दूसरे सदस्य नजर नहीं आयें। सबकी निगाहें बाबा की पत्नी पर ही थी। लेकिन वो कैमरे के सामने नहीं आईं। बाबा के परिवार के बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। आज इंडिया संवाद बता रहा बाबा की फैमिली और उनके सफर के बारे में-

 माता-पिता की इकलौती संतान

बाबा गुरमीत राम रहीम अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। गुरमीत के जन्म से पहले मघर सिंह की पत्नी नसीब कौर ने एक बेटी को जन्म दिया था जिसकी मृत्यु हो गई थी। कहा जाता है कि बाबा ने 9वीं तक की ही पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई वो किसी कारणवश छोड़नी पड़ी।

पढ़ाई छोड़ने के बाद पत्नी हरजीत से हुई थी शादी

पढ़ाई छोड़ने के बाद कुछ समय के बाद ही राम रहीम की शादी हरजीत से हुई थी। कुथ समय के बाद उनके घर एक बेटा जसमीत पैदा हुआ। इसके बाद बड़ी बेटी चरणप्रीत और छोटी बेटी अमरप्रीत पैदा हुई। उनकी पत्नी डेरे में ही रहती हैं लेकिन राम रहीम की पत्नी सार्वजनिक कार्यों या मीडिया में बेहद कम नजर आती हैं। वे सामाजिक कार्यों में आगे रहती हैं।

तीसरी बेटी को लिया है गोद

बाबा ने तीसरी बेटी को गोद ले रखा है। उसका असल नाम प्रियंका बताया जाता है जो फतेहाबाद की रहने वाली है। बाबा ने प्रियंका से नाम बदलकर हनीप्रीत कर दिया। खबर है कि हनीप्रीत बाबा के साथ साए के साथ रहती है।

 

Read More- Indiasamvad