तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के लिए राबड़ी देवी को चाहिए “संस्कारी” बहू, कहा- सिनेमा हॉल या मॉल जाने वाली नहीं चाहिए…

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी अपने मंत्री बेटों के लिए “देसी” बहू ढूंढ रही हैं। राबडी और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री हैं। तेजस्वी बिहार सरकार में उप-मुख्यमंत्री हैं और तेज प्रताप यादव स्वास्थ्य मंत्री। रविवार (11 जून) को लालू यादव के जन्मदिन पर यादव दंपती के आवास पर आयोजित समारोह में राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें “सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली” बहू नहीं चाहिए।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार राबड़ी देवी ने कहा कि उन्हें अपने बेटों के लिए “अच्छे संस्कार वाली” बहू चाहिए। राबड़ी देवी ने खास तौर पर अपने बड़े बेटे लिए “संस्कारी” बहू खोजने की बात कही क्योंकि “वो काफी धार्मिक है।” जन्मदिन समारोह में जब राबड़ी से उनके बेटों की शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि “सिनेमा हॉल और मॉल जाने वाली लड़की नहीं चाहिए। घर चलाने वाली, बड़े बुजुर्ग का आदर करने वाली, जैसे की हम हैं, वैसी लड़की चाहिए।”

read more- jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply