दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 8 जुलाई से दक्षिण प्रायद्वीप में सक्रिय होने की संभावना

नयी दिल्ली,05 जुलाई 2021, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा मौसम से जुड़े पूर्वानुमान मॉडल पर आधारित मौसमी सम्भावनाये जारी की गई। ताजा अनुमान के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून इस महीने की 8 तारीख से पश्चिमी तटों और मध्‍य भारत के पूर्वी भागों सहित दक्षिण प्रायद्वीप भारत में धीरे-धीरे प्रभावी हो सकता है।उत्‍तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्‍य भागों पर 11 जुलाई के आसपास एक निम्‍न दबाव के क्षेत्र के विकसित होने की संभावना है।

पूर्वी भारत के भागों में वायुमंडल की निचली सतह पर 8 जुलाई से बंगाल की खाड़ी की तरफ से पूर्वी आर्द्र हवाएं धीरे-धीरे प्रभावी होंगी। यह हवाएं 10 जुलाई से पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा समेत उत्‍तर-पश्चिम भारत पर भी पहुंचने लगेंगी।इसी दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्‍थान के बाकी भागों तथा दिल्‍ली में आगे बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही 10 जुलाई से उत्‍तर पश्चिम और मध्‍य भारत के राज्‍यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान, सिक्किम, असम,मेघालय, रायलसीमा,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, गोवा और तमिलनाडु के कुछ भाग में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई और पूर्वोत्तर भारत, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, केरल, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, दक्षिण कोंकण और गोवा, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ भाग और मध्य और दक्षिण पूर्व राजस्थान क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में एक या दो क्षेत्रो में हल्की बारिश हुई।

@फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

 

Be the first to comment

Leave a Reply