दारोगा भर्ती : कंपनी का सिस्टम हैक कर हुआ पेपर लीक

दरअसल, कुछ छात्रों ने पेपर के वायरल होने की शिकायत मुख्यमंत्री व डीजीपी को ट्विटर पर की थी। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अफसरों तक पहुंची तो आनन-फानन में मंगलवार व बुधवार को होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई। नई तिथियों के बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। 3307 पदों के लिए परीक्षा हो रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड पेपर लीक होने की जांच में जुटा है। साथ ही इसके कई पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जिसमें पता लगाया जा रहा है कि ऑनलाइन प्रश्नपत्र परीक्षा के बाद बाहर आ सकता है तो क्या परीक्षा से पहले भी यह लीक हो सकता है। अगर ऐसा है तो पूर्व में हुई परीक्षा को भी स्थगित कर सकता है।

read more- ETV