दिल्ली MCD चुनाव के सर्वे में अरविन्द केजरीवाल पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए

दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव 2017 से पहले आए दो ओपिनियन पोल में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को सबसे आगे दिखाया गया है। दोनों में ही बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दोनों में बीजेपी तीनों निगमों में बहुमत पाती दिख रही है। एक ओपिनियन पोल में बीजेपी को 272 में से 195 सीट दी गई हैं। वहीं दूसरे में 179 सीट बीजेपी के खाते में गिरती दिखाई गई हैं। दोनों ही पोल में आम आदमी पार्टी (आप) को दूसरे नंबर पर रखा गया है। वहीं कांग्रेस को काफी पीछे बताया जा रहा है। पहले पोल में आप को 55 और दूसरे में आप को 45 सीट दी गई हैं।

पहला पोल: यह पोल टाइम्स नाऊ के लिए VMR ने किया। इसमें बीजेपी को 195 सीट मिलीं। जिसमें बीजेपी तीनों निगमों में जीत रही है। इस पोल में कांग्रेस को कुल मिलाकर तीनों निगमों में 15 सीट दी गई हैं।

दूसरा पोल: यह पोल एबीपी न्यूज के लिए CVoter ने किया। इसमें कहा गया है कि नॉर्थ कॉर्पोरेशन में बीजेपी को 104 में से 76 सीट, साउथ में 104 में से 60 सीट और ईस्ट में 64 में से 43 सीट मिलेंगी। इस पोल में कहा गया है कि आप को नॉर्थ में 13, साउथ में 21 और ईस्ट में 11 सीट मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस को 26 सीट दी गई हैं। जिसमें से आठ-आठ नॉर्थ और ईस्ट और बाकी 10 साउथ में जीत सकती हैं।

एबीपी न्यूज के इस सर्वे में बीजेपी को 41.9 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। लगभग इतना ही उसको 2014 में हुए लोकसभा चुनाव के वक्त मिला था। वहीं आप जिसका 2015 विधानसभा चुनाव में 55 प्रतिशत वोट शेयर था वह गिरकर 27.5 प्रतिशत पर आ जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है।

 

read more- Jansatta

Be the first to comment

Leave a Reply