देश के लिए बड़ी खुशखबरी, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं मिताली राज

मिताली राज 12 जुलाई को वुमेंस वर्ल्ड कप-2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 34 रन बनाते ही महिला क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। भारत के लिए महिला क्रिकेट में बेहद गर्व की बात है कि अब सबसे ज्यादा रन और सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में भारतीय खिलाड़ी ही टॉप पर हैं। गेंदबाजी की बात करें तो कुछ महीने पहले ही झूलन गोस्वामी ने ये पायदान हासिल किया था। आइए, हम आपको सबसे अधिक रन बनाने वाली टॉप- 5 महिला बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

1) मिताली राज : इस खिलाड़ी ने 183 वनडे मैचों की 162 पारियों में 48 बार नाबाद रहते हुए 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 114 (नाबाद) रहा। मिताली ने 51.81 की औसत से 48 अर्धशतक और 5 शतक जड़े हैं। भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज ने लगातार 7 अर्धशतक जड़कर रिकॉर्ड कायम किया है। सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मिताली पहले स्थान पर आ गई हैं।

2) चार्लट एडवर्ड : चार्लट ने 191 मैचों में 23 बार नाबाद रहते हुए 5992 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 9 शतक समेत 46 अर्धशतक जड़े। साथ ही 173 (नाबाद) का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर किया। वह सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं।

 

read more- jansatta