*धूम-धाम से मनाया गया “अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा” का स्थापना दिवस*

*पश्चिम बंगाल से आये संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ब्राह्मण एकता का किया आवाहन*

*बर्रा स्थित शिवम गेस्ट हाउस में हुवा भव्य कार्यक्रम*

*संस्था पदाधिकारी सीमा त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में की शिरकत*

*कानपुर महानगर| (सर्वोत्तम तिवारी)* शहर में बर्रा स्थित शिवम गेस्ट हाउस में आज अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा का स्थापना दिवस समारोह बड़ी धूम-धाम से मनाया गया| कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने आरक्षण के खिलाफ लड़ाई पर चर्चा और ब्राह्मण एकता का आवाहन किया|
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा स्थापना दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल से पधारे सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश मिश्रा ने उपस्थित जन समूह को संबोधित किया|
अपने संबोधन में उन्होंने मंच से ब्राम्हणों की एकता का आवाहन किया| इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने आरक्षण के खिलाफ लड़ाई की बात कही| उपाध्यक्ष द्वारा मंच से ये कहा गया कि हम और हमारी सभा आरक्षण के खिलाफ कड़ी लड़ाई लड़ने के लिये बचनबद्ध हैं| आने वाले समय में मुखर होकर इस पर काम किया जायेगा और इसका समाधान निकाला जायेगा|
उपस्थित जन समूह को संस्था के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित करते हुये अपने-अपने विचार रखे|
*इस अवसर पर प्रमुख रूप से सीमा त्रिपाठी, अम्बिका शर्मा, जीतू शुक्ला, आदर्श, दीपक, मनु दीक्षित, आकाश शर्मा, विजय अवस्थी, श्रेयांश मिश्रा, अनुराग पांडेय, पद्माकर द्विवेदी, सर्वेश महराज, उमेश त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे|*

Report compiled by: Sarvottam Tiwari