धूम धाम से मनाया गया कुशवाहा जी का जन्मदिन

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री,भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रिय कार्यकारणी सदस्य डॉ राम आसरे सिंह कुशवाहा का जन्मदिन शुक्रवार पांच फरवरी को उनके निज निवास यशोदा नगर कानपुर में बड़ी धूम धाम से कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान रखते हुए मनाया गया,सुबह से ही पार्टी के नेता,समाजसेवी,मित्रगण और पत्रकार लोगो निवास स्थान पहुंच कर बधाई दी।सुबह केक काटने से लेकर शाम तक मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम चलता रहा.कुशवाहा जी् 69 वर्ष का सफर तय करके 70 के पायदान की तरफ निकल पड़े है.,इस अवसर पर उन्होंने फोर्थ इंडिया न्यूज़ से वर्तमान में चल रही राजनितिक गतविधियों पर संक्षेप चर्चा की,किसान कानून पर सरकार का रूख किसानो के हित में है और सरकार उनके साथ हमेशा सकारत्मक वार्ता के लिये तैयार है,विदित हो कि कुशवाहा जी पूर्व की उत्तर प्रदेश सरकारों में छह बार कैबिनेट मंत्री रह चुके है,एक बार उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में प्रमुख भूमिका निभा चुके हे।इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में कार्यभार देख रहे है.@अरुण सिंह चंदेल,(वरिष्ठ पत्रकार)फोर्थ इंडिया न्यूज़