निःशुल्क राशन पाकर गरीबों के खिले चेहरे

  •  पुण्य के इस कार्य के लिये गरीबों ने दी दुवायें
  •  प्रमुख समाज सेवी के नेक कार्य की हर किसी ने की सराहना

कानपुर नगर। ( सर्वोत्तम तिवारी ) प्रमुख समाज सेवी एवम आर्यनगर विधान सभा से विधायक का चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी सुन्दर कस्यप अपने विधान सभा की जनता के लिये मशीहा बनकर उभरे हैं। सुन्दर कश्यप व उनकी पत्नी ममता कस्यप को क्षेत्र की गरीब जनता भगवान का रूप मानती है। आज की चमक धमक और चकाचौंध की राजनीति में जहाँ अनेक राजनेता अपने अपने में व्यस्त हैं वहीँ आर्यनगर विधान सभा के फीलखाना निवासी सुन्दर कश्यप ने अपनी अलग पहचान बनाई है।

पूर्व प्रत्याशी द्वारा गरीबों को लगातार निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। आर्यनगर विधान सभा क्षेत्र बिरहाना रोड पीली बिल्डिंग के पास स्टाल लगाकर गरीबों को राशन वितरित किया गया। राशन वितरण कार्यक्रम में प्रति व्यक्ति 15 किलो ग्राम गेंहूँ दिया गया। भारी मात्रा में गरीबों ने इस स्टाल से राशन प्राप्त किया। सुन्दर कस्यप की पत्नी श्रीमती ममता कश्यप आगामी निकाय चुनाव में पार्षद प्रत्याशी हैं ममता कश्यप का कहना है कि हमारे क्षेत्र के हर गरीब की पीड़ा हमारी पीड़ा है। हम रात दिन इन लोगों के साथ हैं ऊपर वाले का दिया हुआ मेरे पास सबकुछ है समाज सेवा ही हमारा संकल्प है। ममता कस्यप ने बताया कि हम लोग राशन प्राप्त करने आये हुये व्यक्ति का राशन कार्ड या आधार कार्ड देखकर उस व्यक्ति को 15 किलो ग्राम गेंहूँ निःशुल्क दे रहे हैं। वहीँ साधारण सी भेष भूषा में मौजूद पूर्व विधायक प्रत्याशी सुन्दर कश्यप ने कहा कि जनहित के कार्यों में शुरू से ही रूचि रही है। उन्होंने ने कहा आर्यनगर विधानसभा की जनता ने हमें जो प्यार दिया है वो हम कभी नहीं भूल सकते।

सुन्दर कश्यप ने बताया कि आज राशन वितरण का तीसरा दिन है पूरी विधान सभा के कई वार्डों में ऐसे कार्यक्रम आयोजित होंगे जिसमें गरीब जनता को निःशुल्क राशन मुहैया कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्यरूप से प्रमुख समाज सेवी, विधायक प्रत्याशी सुन्दर कश्यप, पार्षद प्रत्याशी श्रीमती ममता कस्यप, मोहित कश्यप, सहित कई लोग मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply