नीतीश कुमार शपथ ग्रहण LIVE: नीतीश कुमार ने ली छठवीं बार सीएम पद की शपथ, बनाया रिकॉर्ड

जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार गुरुवार को एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ बनने वाली उनकी सरकार को राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी सुबह 10 बजे शपथ दिलाई। जेडीयू सुप्रीमो ने छठवीं बार शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया है। नीतीश कुमार के बाद बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राज्य के डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। गुरुवार को हुए शपथ ग्रहण सामरोह में दो ही नेताओं ने शपथ ली। बुधवार की शाम नीतीश के इस्तीफा के बाद 20 महीने से चल रही महागठबंधन की सरकार गिर गई थी। इसके बाद बुधवार की देर रात नीतीश कुमार को जद (यू) और भाजपा संयुक्त विधायक दल का नेता चुन लिया गया। नीतीश ने देर रात ही नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया। बुधवार रात नीतीश कुमार ने राज्यपाल से मिलकर भाजपा, जद (यू), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, लोक जन शक्ति पार्टी के विधानसभा सदस्यों के अतिरिक्त दो निर्दलीय विधानसभा सदस्यों सहित कुल 131 विधायकों के समर्थन का पत्र प्रस्तुत किया था। इसके बाद राज्यपाल ने नीतीश को सरकार बनाने का न्योता दिया। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को शपथ-ग्रहण के बाद 29 जुलाई तक बिहार विधान सभा में बहुमत सिद्घ करने को कहा था।

लाइव अपडेट्स

10:30 AM: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नीतीश कुमार पर जोरदार हमला साधा है। राहुल ने महागठबंधन टूटने पर कहा कि नीतीश कुमार ने धोखा दिया है। कांग्रेस ने नीतीश कुमार को बताया धोखेबाज।

10:15 AM: शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो नेताओं (नीतीश कुमार और सुशील मोदी) ने ली शपथ। चार साल बाद फिर साथ आए बीजेपी और जेडीयू।

10:05 AM: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने ली पद की शपथ। समर्थकों ने लगाए बीजेपी जिंदाबाद के नारे। शपथ ग्रहण के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार और सुशील मोदी की दोस्ती दिखी।

10:00 AM: जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार ने छठवी बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 6वीं बार लिया राज्य के सीएम पद की शपथ।

 

Read More- Jansatta