नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामीछाने पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप.

नेपाल ,काठमांडू ,06 अक्टूबर 2022 ,नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामीछाने के मामले में नेपाल पुलिस की दरख्वास्त के बाद इंटरपोल ने संदीप को नाबालिग के साथ रेप के आरोप में नोटिस जारी कर उन्हें नेपाल लौटने को कहा था।

संदीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी है कि वो 6 अक्टूबर को नेपाल लौट आएंगे और सरेंडर कर देंगे।सभी को इस बात का इन्जार था। नेपाल के खिलाड़ी संदीप लामीछाने पर 17 साल की एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था, नेपाल में नागरिक के बालिग होने की उम्र 18 साल है, इसलिए क्रिकेटर पर नाबालिग के साथ बलात्कार का केस दर्ज हुआ।

लामिछाने ने अपनी सफाई में फेसबुक पर लिखा, ”मैं बड़ी आशा और शक्ति के साथ इस बात की पुष्टि करता हूं कि मैं इस छह अक्टूबर 2022 को नेपाल पहुंच रहा हूं और झूठे आरोपों के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए खुद को नेपाल के अधिकारियों को सौंप दूंगा। मैं फिर से दोहराता हूं कि मैं निर्दोष हूं और न्याय प्रणाली में मेरा अटूट विश्वास है। मैं सभी कानून व्यवस्था में विश्वास करता हूं। मुझे जल्द से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद है।”नेपाल एयरपोर्ट में उतारते ही उसे अरेस्ट कर लिया गया है।कोर्ट ने जब अरेस्ट वररेंट जारी किया तो नेपाल क्रिकेट टीम से भी निष्कासित भी किया गया।

                                                            @ अरुण सिंह चंदेल,वरिष्ठ पत्रकार

Be the first to comment

Leave a Reply