न्यूयॉर्क: हॉस्पिटल में शख्स ने डॉक्टर की ली जान, छह लोगों को जख्मी कर फरार

न्यूयॉर्क शहर के एक अस्पताल में दो लोगों को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है जबकि बंदूकधारी अब भी फरार है। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना शुक्रवार दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर ब्रॉन्क्स के ब्रॉन्क्स लेबनान हॉस्पिटल में हुई। टेलीविजन पर आ रही तस्वीरों में अस्पताल की इमारत के आसपास पुलिस की गाड़ियां और दमकल की गाड़ियां खड़ी देखी गयीं। इमारत के आसपास पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा था। जिस शख्स पर यह सब करने का आरोप लगा है वह पहले उस हॉस्पिटल में ही डॉक्टर था। फिलहाल उसकी नौकरी जा चुकी थी। उसका नाम हैनरी बैलो बताया जा रहा है।

 

read more- Jansatta