पंजाब में बदलाव, आप की सरकार बनाने का रास्ता साफ़

उ प्र,10 मार्च 2022 ,उ प्र,गोवा और मणिपुर के साथ-साथ पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे जारी हुए ,जिसमे पंजाब विधान सभा चुनाव में भारी बदलाव देखने को मिला। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाने का रास्ता साफ़ कर लिया है। आपको बताते चले कि नवजोत सिंह सिद्धू, अमरिंदर सिंह, चन्नी, प्रकाश सिंह बादल जैसे बड़े नेता इन चुनावों में हार गए हैं।कांग्रेस केवल 18 सीटें ही जीत सकी है। ख़ास बात है कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान बड़े अंतर से धुरी सीट से जीतें हैं। वहीं अमृतसर ईस्ट से आम आदमी प्रत्याशी ने नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया दोनों को ही हरा दिया है। दिल्ली के मुख्य मंत्री,आप पार्टी के प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने इस जीत को आम आदमी की जीत बताया ।

वही गोवा विधानसभा चुनाव 2022 के सभी सीटों के रिजल्ट आ चुके है लकिन राज्य में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आयी है, भाजपा को राज्य की कुल 40 में से 20 सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि बहुमत आंकड़ा 21 है। गोवा में बीजेपी पूर्ण बहुमत से महज एक सीट दूर है। वही भाजपा नेताओं ने निर्दलीयों के सहयोग से गोवा में सरकार बनाने की बात कही है।

विधान सभा चुनाव 2022 मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला । चुनाव आयोग के अनुसार मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें, एनपीपी को 6, एनपीएफ को 5, केपीए को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।भ जा पा सरकार बनाने की लिए अग्रसर है। @फोर्थ इंडिया न्यूज़ टीम

Be the first to comment

Leave a Reply